बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:अनूपशहर में फर्जी CBI अफसर बनकर ज्वैलर के घर डकैती डाली थी, 7 मुकदमे पहले से दर्ज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 10, 2026
बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:अनूपशहर में फर्जी CBI अफसर बनकर ज्वैलर के घर डकैती डाली थी, 7 मुकदमे पहले से दर्ज
फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर व्यापारी के घर डकैती डालने वाले 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अंकुर उर्फ प्रवीण को अनूपशहर पुलिस और यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का लुटेरा है, जिस पर मेरठ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।जानकारी के मुताबिक, 19 दिसंबर 2025 को आरोपी अंकुर ने अपने साथियों के साथ खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर व्यापारी के घर में प्रवेश किया था। इसके बाद गनपॉइंट पर परिजनों को बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। मामले में अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम ने कार्रवाई करते हुए 31 दिसंबर 2025 को 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। अंकुर तभी से फरार चल रहा था। सोमवार की रात अनूपशहर पुलिस और यूपी एसटीएफ (नोएडा यूनिट) को आरोपी की सटीक लोकेशन मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शातिर डकैत को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त अंकुर उर्फ प्रवीण पुत्र हरवीर मूल रूप से नगला लच्छी (थाना जसवंतनगर, इटावा) का निवासी है और हाल में ग्राम केसरी राजौरा (थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद) में रह रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ फिरोजाबाद, इटावा, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट, डकैती और आर्म्स एक्ट के करीब आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। अनूपशहर पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।
Related Articles
बुलंदशहर : हापुड़-बुलंदशहर बॉर्डर पर तेंदुए की दस्तक से दहशत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 10, 2026
परिवार कोर्ट में तारीख पर पहुंचे महिला-भाई से मारपीट:बुलंदशहर में पति-देवर पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, आंख के पास चोट...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 10, 2026
एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:सिकंदराबाद में मकान निर्माण के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में दम तोड़ा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 10, 2026