परिवार कोर्ट में तारीख पर पहुंचे महिला-भाई से मारपीट:बुलंदशहर में पति-देवर पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, आंख के पास चोट...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 10, 2026

परिवार कोर्ट में तारीख पर पहुंचे महिला-भाई से मारपीट:बुलंदशहर में पति-देवर पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, आंख के पास चोट...TV Newsकल तक

परिवार कोर्ट में तारीख पर पहुंचे महिला-भाई से मारपीट:बुलंदशहर में पति-देवर पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप, आंख के पास चोट

बुलंदशहर के परिवार कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर पहुंची महिला और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सिकंदराबाद निवासी नेहा गोयल ने अपने पति हिमांशु और देवर शिवम पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। नेहा ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप नेहा के मुताबिक, वह 7 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे अपने भाई अमन के साथ परिवार न्यायालय के न्याय कक्ष संख्या-2 में मुकदमे की तारीख पर पहुंची थी। वहां उसका पति हिमांशु और देवर शिवम भी मौजूद थे। आरोप है कि तारीख लेने के दौरान बातचीत के बाद दोनों ने नेहा पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इसी दौरान हिमांशु वीडियो बनाने लगा और अमन से गाली-गलौज करने लगा।

Published on September 10, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0