खुर्जा में एशियन बॉक्सिंग चैंपियन के घर चोरी:परिवार बाहर गया था,50 हजार नकद और लाखों के जेवर ले उड़े चोर...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 23, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र में एक एशियन बॉक्सिंग चैंपियन के घर चोरी की वारदात हुई है। किला मेवई गांव स्थित घर में चोरों ने 50 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चैंपियन की मां सपना ने बताया कि परिवार किसी काम से बुलंदशहर गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना किला मवई बड़ी माता मंदिर के पास देर रात हुई। सुबह जब परिवार वापस लौटा, तो घर का ताला टूटा मिला। पड़ोसियों ने सुबह फोन कर परिवार को घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने तुरंत खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिवार को जल्द खुलासे का भरोसा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026