सिकंदराबाद में खनन माफिया से मिलीभगत का खुलासा:50 लाख में की थी डील,एसडीएम का अर्दली पद से हटाया गया...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 24, 2025
सिकंदराबाद तहसील में अवैध खनन का मामला सामने आया है। एसडीएम के अर्दली को खनन माफिया से मिलीभगत के आरोप में पद से हटा दिया गया है। एसडीएम दीपक कुमार पाल के अनुसार, 10 सितंबर को रात करीब 10 बजे अपर जिलाधिकारी से ग्राम सूबरा में अवैध खनन की सूचना मिली। इस पर कार्रवाई के लिए दो नायब तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत और राजीव कुमार को टीम के साथ भेजा गया। छापेमारी के दौरान मौके पर एक जेसीबी, एक लोडर और तीन ट्रैक्टर खनन करते मिले। जेसीबी और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। खनन में शामिल शेरपुर निवासी जीतू पुत्र मनवीर वहां मौजूद था। उसने मौके पर ही अर्दली अजीत कुमार को फोन लगाया। जीतू ने दावा किया कि वह तहसील के सभी अधिकारियों और थानों को पैसे देता है। अर्दली ने जीतू से दुर्व्यवहार किया और बाद में व्हाट्सएप कॉल पर 50 लाख रुपए में खनन कराने की बात कही। आरोपी अर्दली पिछले 16 साल से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनात था। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के बाद अर्दली को पद से हटा दिया गया है। उसे अब कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026