बुकलाना में कबड्डी टूर्नामेंट शुरू:विजेता को मिलेंगे 5100 रुपए,तीन दिन तक डे-नाइट मैच होंगे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 24, 2025
स्याना तहसील के गांव बुकलाना में तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हो गया है। भाजपा नेता राज्यपाल लोधी ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट में तहसील क्षेत्र के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी खिलाड़ी शामिल हुए हैं। पहले दिन के मुकाबले में बुकलाना की टीम ने लाडपुर की टीम को हराकर जीत हासिल की। विजेता टीम को 5100 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। आयोजक धर्मेंद्र लोधी और प्रवेश लोधी ने बताया कि टूर्नामेंट में डे-नाइट मैच खेले जाएंगे। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इस अवसर पर सुरेंद्र लोधी, मोमराज लोधी, धर्मेंद्र राजपूत, प्रवेश लोधी और ओमकार लोधी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026