रक्षाबंधन पर 56 घंटे फ्री बस सेवा:बस स्टैंड पर भारी भीड़, जेल में भी बंधी राखियां...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 01, 2026

रक्षाबंधन पर 56 घंटे फ्री बस सेवा:बस स्टैंड पर भारी भीड़, जेल में भी बंधी राखियां...TV Newsकल तक

रक्षाबंधन पर 56 घंटे फ्री बस सेवा:बस स्टैंड पर भारी भीड़, जेल में भी बंधी राखियां

बुलंदशहर में रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई 56 घंटे की नि:शुल्क बस यात्रा सेवा के चलते शुक्रवार को बस स्टैंड, बाजार और सड़कों पर भारी भीड़ नजर आई। बहनों की आवाजाही से शहर में रौनक रही। रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए 180 अतिरिक्त बसें संचालित कीं, इसके बावजूद बुलंदशहर बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ अनियंत्रित रही। सुबह 6 बजे से बस स्टैंड पर जुटने लगी भीड शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे से ही गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा जाने वाली महिलाओं और पुरुष यात्रियों की बड़ी संख्या बस स्टेशन पर पहुंचने लगी। बस आते ही सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनती रही। कई बसों में क्षमता से अधिक यात्री सफर करते नजर आए। रोडवेज विभाग की टीमें अलग-अलग स्थानों पर बसों की जांच करने के साथ यात्रियों से यात्रा व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी ले रही हैं।

Published on September 01, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0