यूपी अधीनस्थ सेवा परीक्षा 6-7 सितंबर को:देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश,दो पालियों में होगी परीक्षा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 03, 2025
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी - सुबह 10 से 12 बजे और शाम 3 से 5 बजे तक। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में बैठक हुई। आयोग के प्रतिनिधि ने पीपीटी के माध्यम से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। पहली पाली में 9:30 बजे और दूसरी पाली में 2:30 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों की कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रश्न पत्रों के लिए स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा और इन्हें संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से जुड़े कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मौजूद रहने की अनुमति होगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026