बिल्ली की मौत पर फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला:6-7 साल से थी साथी,रोते हुए बोली- मेरी बच्ची.उठ.तू तो मेरी अकेली सहेली थी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 12, 2026

एक बुजुर्ग महिला अपनी पालतू बिल्ली की मौत पर जोर-जोर से रोते नजर आ रही है। वीडियो में महिला मृत बिल्ली के बच्चों को दूध पिलाने का प्रयास करती भी नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में 60-70 साल की एक बुजुर्ग महिला घर के आंगन में बैठी हैं। उनके सामने मृत बिल्ली पड़ी है। महिला बार-बार बिल्ली को सहला रही हैं और रोते हुए कह रही हैं, “मेरी बच्ची... उठ तो... तू तो मेरी अकेली सहेली थी।” परिवार के सदस्य उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बिल्ली पिछले 6-7 साल से बुजुर्ग महिला की करीबी साथी थी। पति की मौत के बाद बिल्ली ने महिला के अकेलेपन को दूर करने में मदद की थी। बिल्ली को सुबह चाय के साथ दूध पिलाना, उससे बातें करना और रात को बिस्तर पर साथ सोना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया था।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026