अनूपशहर में कक्षा 6 के बच्चे से कराया काम:स्कूली छात्र से गैस सिलेंडर ढुलवाने का वीडियो,मिड-डे मील का राशन ढोने का मामला...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 01, 2025
अनूपशहर ब्लॉक क्षेत्र के गांव रोरा स्थित कंपोजिट विद्यालय एक बार फिर विवादों में है। यहां का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कक्षा 6 का छात्र गैस सिलेंडर ढोकर ले जाता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गांव निवासी अजीत शर्मा ने जब बच्चे से सिलेंडर ढोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि विद्यालय की अध्यापिका ने उसे ऐसा करने को कहा है। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो के होने पर भी प्रशासन में हड़कंप मचा था। यह पहली बार नहीं है जब इस विद्यालय का ऐसा वीडियो सामने आया है। लगभग 7 महीने पहले भी इसी स्कूल के चार छात्रों का मिड डे मील के राशन से भरी बोरियां ढोते हुए वीडियो सामने आया था। तब बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी कांत पांडे ने खंड शिक्षा अधिकारी अनूपशहर से मामले की रिपोर्ट ली थी। इस नए मामले में एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने कहा है कि वायरल वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025