खुर्जा मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी:ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,पुलिस ने जांच शुरू की...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 20, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव अरनिया मंसूरपुर स्थित एक मंदिर से देर रात चोरों ने पांच पीतल के घंटे चोरी कर लिए। सुबह ग्रामीणों को चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव अरनिया मंसूरपुर में स्थित भगवान शिव और राधा कृष्ण के मंदिर में हुई। चोर देर रात मंदिर में घुसे और परिसर में लगे पांच पीतल के घंटे चुरा ले गए। सुबह जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में कोई पुजारी नहीं रहता है और मुख्य गेट पर भी ताला नहीं लगा था। पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों की सूचना पर खुर्जा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी नागलशेखु और जहांगीरपुर थाना क्षेत्रों के मंदिरों में चोरी की ऐसी वारदातें हो चुकी हैं।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026