अनूपशहर वार्ष्णेय नगर सभा में नई कार्यकारिणी का गठन:सभी निर्विरोध निर्वाचित,6 पदों पर एक-एक उम्मीदवार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 15, 2025
अनूपशहर की श्री वार्ष्णेय नगर सभा में नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध रूप से हो गया है। चुनाव अधिकारी अशोक कुमार सर्राफ और राजकुमार नेहरू ने यह जानकारी दी। 14 सितंबर को नामांकन की अंतिम तिथि तक सभी 6 पदों के लिए एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुए। चुनाव प्रक्रिया 8 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी।
फूलमाला से स्वागत किया....
होमनिधि वार्ष्णेय को अध्यक्ष, चंद्र कांत गुप्ता को उपाध्यक्ष और भुवनेश वार्ष्णेय को सचिव पद पर निर्वाचित किया गया। उपसचिव पद पर हेमंत वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पद पर अभय कुमार गुप्ता और ऑडिटर पद पर ललित कुमार वार्ष्णेय को निर्विरोध चुना गया। समाज के लोगों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अनूपशहर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने भी नई कार्यकारिणी के सदस्यों को पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया। देर शाम को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष विनीत बंसल के नेतृत्व में टीम द्वारा नए अध्यक्ष होमनिधि वार्ष्णेय का विशेष सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष होमनिधि वार्ष्णेय ने कहा कि वे अपने 3 साल के कार्यकाल में पूरी टीम के साथ समाज को आगे बढ़ाने और मजबूत करने का काम करेंगे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026