बुलंदशहर:शिव कॉलोनी में ट्रांसफार्मर जला,तीन माह में पांचवीं बार खराब हुआ ट्रांसफार्मर,600 घरों में बिजली गुल..TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 07, 2025

खुर्जा जंक्शन क्षेत्र की शिव कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर के जलने से करीब 600 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इससे मैना, जंक्शन रोड, शिव कॉलोनी और प्रसादी नगर के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिव कॉलोनी में 250 केवी क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगा है। ओवरलोडिंग की समस्या के कारण ट्रांसफॉर्मर अचानक गर्म होकर धुआं देने लगा।
यह पिछले तीन महीने में पांचवीं बार खराब हुआ है। इसके बाद चिंगारी के साथ धमाका हुआ और बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारी समय-समय पर फॉल्ट ठीक करते रहे हैं।
लेकिन ट्रांसफॉर्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई जा सकी है। इधर दोसपुर गांव के लोगों ने झमका विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया।
एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने बताया कि नया ट्रांसफॉर्मर कॉलोनी में पहुंच गया है। गांव में 63 केवी क्षमता का ट्रांसफॉर्मर है, जिस पर लगभग 300 उपभोक्ता निर्भर हैं। रात भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र के खेत जलाशय में तब्दील हो गए हैं।
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025