650 कैदी आगरा और नोएडा जेल ट्रांसफर... 1080 बंदियों की है जिला कारागार की क्षमता, जल्द और होंगे शिफ्ट.....
Reporter Kadeem Rajput TV News कल तक
June 04, 2025

बुलंदशहर की जेल में सात वर्ष से आजीवन कारावास वाले सजायाफ्ता ट्रांसफर किए गए हैं। जिला जेल में क्षमता से अधिक कैदी होने पर इनका स्थानांतरण किया गया है। नोएडा की जेल की क्षमता पांच हजार कैदियों की है। वहीं बुलंदहशर की एक हजार से अधिक की है। अगले कुछ दिनों में 50 और कैदी नोएडा की जेल में भेजे जाएंगे।
TV News कल तक, बुलंदशहर। पिछले चार माह में जिला कारागार से 650 कैदियों को आगरा की सेंट्रल जेल और जिला कारागार नोएडा भेजा गया है। जिला कारागार में क्षमता से अधिक कैदी होने के कारण सजायाफ्ता कैदियों को प्रदेश की अन्य सुरक्षित जेलों में ट्रांसफर किया गया है। स्थानांतरित किए गए सभी कैदी सजायाफ्ता हैं।
शासन के निर्देश पर सात साल से लेकर आजीवन कारावास तक की न्यायालय से सजा पाने वाले कैदियों को प्रदेश की विभिन्न सुरक्षित जेलों में स्थानांतरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में बुलंदशहर जिला कारागार से पिछले चार माह में अब तक 650 सजायाफ्ता कैदियों को आगरा की सेंट्रल जेल और जिला कारागार नोएडा शिफ्ट किया गया है। जबकि आगामी दस से 15 दिन में 50 और कैदियों को नोएडा जेल भेजा जाएगा।
आगरा और नोएडा भेजे गए सभी कैदी सात वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक के सजायाफ्ता हैं। क्षमता से दो गुना अधिक बंदियों का बोझ झेल रहे बुलंदशहर जिला कारागार को अब कुछ राहत जरूर मिलेगी।
जेल में क्षमता से अधिक कैदी बंद
जिला कारागार बुलंदशहर की क्षमता 1080 बंदियों की है। वर्तमान में जिला कारागार में लगभग दो हजार से अधिक कैदी बंद, जिनमें से 75 से लेकर 80 महिलाएं भी शामिल हैं। जिले में लगातार अपराध बढ़ने के साथ जेल में भी बंदियों अर्थात कैदियों की संख्या बढ़ने लगी है। जेल में लगभग दो गुना कैदी उसकी क्षमता से अधिक बंद हैं।
Related Articles

अनूपशहर में किसान यूनियन ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:किसानों ने यूरिया और गन्ना मूल्य को लेकर उठाई आवाज,घटतौली पर भी जताई चिंता...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2025

कुर्ता-धोती में मैराथन दौड़ते हैं 'रनिंग ताऊ':60 साल की उम्र में 42 किमी मैराथन पूरी कर बनाया विश्व रिकॉर्ड...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2025

खुर्जा में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी, VIDEO:सेरेमिक मिट्टी से भरा वाहन जलकर राखMसड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी आग...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2025