शिकारपुर में 69वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन:विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 18, 2025
बुलंदशहर जिले के शिकारपुर कस्बे में 69वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन डीएपी इंटर कॉलेज में किया गया। यह प्रतियोगिता 15 सितंबर 2025 से 17 सितंबर 2025 तक चली, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ में डीएपी इंटर कॉलेज के मुकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 1500 मीटर दौड़ में सर्वोदय इंटर कॉलेज के विपुल, 800 मीटर दौड़ में जनता इंटर कॉलेज पहासू के सुमित कुमार और 200 मीटर दौड़ में शंभूनाथ इंटर कॉलेज शिकारपुर के प्रशांत कुमार विजेता रहे। 400 मीटर दौड़ में चांदनी आंचरू कला, प्राची और खुशी डुडुआ ने स्थान प्राप्त किया। इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह, रोहित शर्मा, राजेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, संदीप शर्मा, मित्र सेन मौर्य, धर्मेंद्र सिंह, जेपी भारद्वाज, मोहित चौधरी, नंदलाल सिंह, सनी शर्मा (डीएपी इंटर कॉलेज) और रंजन चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026