बुलंदशहर में किसानों ने तहसीलदार को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन:गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग,स्मार्ट मीटर न लगाने की भी मांग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 24, 2025
बुलंदशहर के स्याना तहसील में भारतीय किसान यूनियन लोकहित के नेतृत्व में किसान पंचायत का आयोजन हुआ। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। किसानों की प्रमुख मांग गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल करने की है। उन्होंने बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित करने की मांग रखी। बिजली के स्मार्ट मीटर न लगाने का आग्रह भी किया। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार बिना ब्याज के ऋण की मांग भी ज्ञापन में शामिल की। किसानों ने डीएपी और यूरिया की कमी को दूर करने पर जोर दिया। ज्ञापन में कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी में धांधली की जांच की मांग की गई। इस दौरान कपिल सिरोही, मदन कुशल नरेश नवनीत गुड्डू देवेंद्र हर्ष आदि मौजूद रहे साथ ही बाजार में बिक रहे नकली कीटनाशक और फॉस्फोरस खाद की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी शामिल है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026