पश्चिमी यूपी अध्यक्ष नवाब सिंह नागर बुलंदशहर में:कार्यकर्ताओं को सभी 7 विधानसभा सीटें जीतने का मंत्र दिया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 17, 2026
पश्चिमी यूपी अध्यक्ष नवाब सिंह नागर बुलंदशहर में:कार्यकर्ताओं को सभी 7 विधानसभा सीटें जीतने का मंत्र दिया
भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने संगठनात्मक कमान संभालने के बाद पहली बार बुलंदशहर का दौरा किया। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। नागर के जनपद आगमन से पहले ही भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर उनके स्वागत के लिए एकत्रित हो गए थे। बुलंदशहर की सीमा में प्रवेश करते ही सिकन्दराबाद में भाजपा नेता ठाकुर अर्जुन सिंह और उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर नवाब सिंह नागर का स्वागत किया गया। अपने 10 मिनट के संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर 'क्लीन स्वीप' दर्ज करने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रिय होने और सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की अपील भी की।
Related Articles
बुलंदशहर में बीच सड़क डबल मर्डर, 15 मिनट तक फायरिंग:3 हजार के लिए दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई; गांव में फोर्स तैनात...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 17, 2026
तेज रफ्तार कैंटर और खड़े टैंकर के बीच में दबने से ई-रिक्शा चालक की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 17, 2026
बुलंदशहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो गुटों में दो लोगों की हत्या...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 17, 2026