बुलंदशहर में रेप आरोपी को भगाने का मामला:भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर आरोपी को भगाने का आरोप,7 लोग गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 11, 2025
बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में 4 सितंबर को एक रेप आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम चेहला में ग्राम प्रधान और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान रेप का आरोपी अफजाल पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि वीडियो में पुलिस टीम का विरोध साफ दिखाई दे रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्राम प्रधान रउफ खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। सोशल मीडिया पर उसके कई फोटो वायरल हो रहे हैं। इन फोटो में वह योगी सरकार के मंत्री दानिश अंसारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली के साथ नजर आ रहा है। इसके अलावा कई विधायकों और सांसदों के साथ भी उसके फोटो सामने आए हैं।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026