खुर्जा में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव फांसी पर लटका:फॉरेंसिक टीम ने किया मौका मुआयना,परिजनों ने दी पुलिस को सूचना...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 26, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मुरारी नगर मोहल्ले में पेट्रोल पंप के पास स्थित एक घर में 70 वर्षीय हरिश्चंद का शव फंदे पर लटका मिला। हरिश्चंद मुंगेराम के पुत्र थे। परिजनों ने शव को देखते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। मौके पर पहुंची खुर्जा पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुर्जा के सीओ पूर्णिमा सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026