बुलंदशहर के गजरौला में 8 नामजद:अंबेडकर मूर्ति स्थापना पर मुकदमा,12 अज्ञात पर केस दर्ज...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 16, 2025
बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के गजरौला गांव में बिना अनुमति के बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। ऊंचागांव चौकी प्रभारी की तहरीर पर आठ नामजद और 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ऊंचागांव चौकी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि किरनपाल, शिब्बू उर्फ शिवम, दीपक, अनुज, अर्जुन, नरेश, सतुवीर और संतराम चौधरी सहित अज्ञात व्यक्तियों ने बिना कानूनी अनुमति के मूर्ति स्थापित की। पुलिस के समझाने पर आरोपियों ने विरोध किया। उन्होंने सरकारी कार्य में भी बाधा डाली। इसके बाद मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई और मौके पर अन्य थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि आठ नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जो गांव से फरार बताए जा रहे हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026