बुलंदशहर के मिट्ठेपुर में 8 लोग घायल:गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा,दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव मिट्ठेपुर में रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हुए हैं। दो लोगों के सिर पर चोटें आई हैं। घटना बीती रात की है। शुरुआत में बच्चों के बीच खेलने को लेकर कहासुनी हुई। बच्चों ने यह बात घर के बड़ों को बताई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष से मुबीस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने वाहिद, नसीम, फरमान और आसिफ पर हमला करने का आरोप लगाया है। मुबीस के अनुसार उन्हें, उनके भाई यासीन, कादिर और साईस्ता को चोटें आई हैं। उन्होंने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर भी अपने घर की महिलाओं को पीटने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ, नसीम ने अपनी शिकायत में कहा कि आसकीन ने रास्ते में गाड़ी खड़ी कर रखी थी। गाड़ी हटाने को कहने पर आसकीन, यासीन, कादिर, मुबीन ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 9 पुरुषों और कुछ महिलाओं के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026