कुत्ते को बचाने के चक्कर में पोल से टकराई कार:बुलंदशहर में चार घायल, 80 KM की रफ्तार में बिगड़ा संतुलन, CCTV फुटेज वायरल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2026
कुत्ते को बचाने के चक्कर में पोल से टकराई कार:बुलंदशहर में चार घायल, 80 KM की रफ्तार में बिगड़ा संतुलन, CCTV फुटेज वायरल
बुलंदशहर के जहांगीराबाद कस्बे में कुत्ते को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली के तारों में स्पार्किंग होने लगी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। CCTV फुटेज में कार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जाती दिखाई दे रही है। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता कार के सामने आ गया। चालक ने उसे बचाने के लिए स्टीयरिंग मोड़ दिया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026