बुलंदशहर में गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी:छोटे और महिला किसानों को मिलेगी प्राथमिकता,84 हजार हेक्टेयर में लगी फसल...TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 12, 2025

बुलंदशहर में गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी:छोटे और महिला किसानों को मिलेगी प्राथमिकता,84 हजार हेक्टेयर में लगी फसल...TV Newsकल तक

बुलंदशहर की चीनी मिलें नवंबर माह से शुरू होंगी। जिला प्रशासन ने गन्ना सट्टा और आपूर्ति नीति जारी कर दी है। इसके तहत किसानों को गन्ना पर्ची का आवंटन किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती के अनुसार, इस बार जिले में 84 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गन्ने की खेती की गई है। इस नीति में छोटे और महिला किसानों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए नई नीति जारी की है। नई नीति के तहत छोटे किसानों को पेड़ी गन्ने की पर्चियां एक से तीन पक्ष में जारी की जाएंगी। पौधे गन्ने की पर्चियां सात से नौ पक्ष में दी जाएंगी। 36 क्विंटल वाले अति लघु गन्ना किसानों को पहले पक्ष में ही शत-प्रतिशत पेड़ी की पर्चियां मिलेंगी। गन्ने की फसल का सर्वे पूरा होने के बाद विभाग किसानों के सट्टे जारी करेगा।

Published on September 12, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0