डिबाई के कर्णवास में 96 लाख की लागत से बनेगा सभागार:महर्षि दयानंद स्मारक एबं सभागार का शिलान्यास,17 बार आए थे महर्षि...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 25, 2025
भारतीय संस्कृति के महान प्रचारक, आर्य समाज के संस्थापक और वेदों के सजीव प्रवक्ता महर्षि दयानंद सरस्वती के ऐतिहासिक रूप से प्रिय स्थल कर्णवास में अब उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। इस परियोजना की आधारशिला आज क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी द्वारा वैदिक रीति से पांच ईंटें रखकर रखी गई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन विभाग के माध्यम से 96 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके अंतर्गत "महर्षि सभागार" का निर्माण कराया जाएगा। शिलान्यास से पूर्व वैदिक यज्ञ और वेदमंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। महर्षि दयानंद सरस्वती का कर्णवास से विशेष संबंध रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अमृतानंद जी महाराज ने की तथा संचालन संरक्षक आचार्य गजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। वे अपने जीवनकाल में 17 बार इस भूमि पर आए और समाज सुधार, वेद प्रचार तथा आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक चंद्रपाल सिंह ने कहा कि कर्णवास को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का उनका संकल्प अब धरातल पर उतर रहा है। स्मारक स्थल का निर्माण इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को सहेजने और भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि "महर्षि दयानंद द्वार" का निर्माण भी उनकी विधायक निधि से कराया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व IG के.पी. सिंह, सीपी अग्रवाल, एसपी सिंह, कैलाश पंवार, गजराज सिंह (प्रधान), सुरेश आर्य (मंत्री), ज्ञान प्रकाश बजाज, मुन्ना बाबू, उदयवीर सिंह, गोपाल सिंह, यादराम सिंह, भूप्रकाश बजाज, मवासी सिंह, सुभाष आर्य, मुकेश आर्य सहित आर्य समाज के गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के इंजीनियर पीयूष कुमार गौड़ ने जानकारी दी कि सभागार निर्माण कार्य चार माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। यह स्मारक और सभागार न केवल महर्षि दयानंद सरस्वती के योगदान को चिरस्थायी रूप से सहेजने का कार्य करेगा, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक चेतना को भी एक नई दिशा देगा।
Related Articles

अनूपशहर में किसान यूनियन ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:किसानों ने यूरिया और गन्ना मूल्य को लेकर उठाई आवाज,घटतौली पर भी जताई चिंता...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2025

कुर्ता-धोती में मैराथन दौड़ते हैं 'रनिंग ताऊ':60 साल की उम्र में 42 किमी मैराथन पूरी कर बनाया विश्व रिकॉर्ड...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2025

खुर्जा में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी, VIDEO:सेरेमिक मिट्टी से भरा वाहन जलकर राखMसड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी आग...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2025