बुलंदशहर में दिनदहाड़े व्यापारी नेता की पिटाई:CCTV फुटेज आया सामने,स्कूटी रोककर दो युवकों ने सरेआम पीटा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 22, 2025
बुलंदशहर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के लल्लाबाबू चौराहे पर मंगलवार को दिनदहाड़े व्यापारी नेता राजेंद्र अग्रवाल पर हमला हो गया। वह स्कूटी से कहीं जा रहे थे तभी पीछे से आए दो युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। देखते ही देखते दोनों युवकों ने मिलकर उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर राजेंद्र अग्रवाल को बचाने की कोशिश की। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों हमलावर दबंगई के अंदाज में लगातार मुक्के और लातों से व्यापारी नेता पर हमला कर रहे हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा...
वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। व्यापारी नेता राजेंद्र अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और समाज के लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026