लखावटी CHC की OPD में 250 से अधिक मरीज:मौसम बदलने से बढ़ा बीमारियों का प्रकोप...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 20, 2026
लखावटी CHC की OPD में 250 से अधिक मरीज:मौसम बदलने से बढ़ा बीमारियों का प्रकोप
औरंगाबाद/लखावटी क्षेत्र में मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने जनजीवन को प्रभावित किया है। कभी तेज बारिश, कभी धीमी बारिश के बाद तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसका सीधा असर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लखावटी पर दिख रहा है, जहां मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है।अस्पताल की ओपीडी (OPD) में इन दिनों रोजाना 250 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश मरीज चक्कर आने, पेट दर्द, डायरिया (दस्त) और तेज बुखार जैसी शिकायतों से पीड़ित हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्पताल में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी मरीजों को उचित इलाज मुहैया कराया जा रहा है। बढ़ते संक्रमण और मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए डॉ. हरेंद्र सिंह ने क्षेत्र की जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों को अपने आस-पास पानी जमा न होने देने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए पानी जमा न होने दें। घरों से बाहर निकलते समय या सोते समय शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें। साथ ही, उमस भरे मौसम में बासी भोजन और दूषित पानी पीने से बचें।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026