बुलंदशहर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठौर को मुख्यमंत्री वीरता पदक:CM योगी ने लोकभवन में किया सम्मानित, प्रदेश के 10 चुनिंदा पुलिसकर्मियों में शामिल...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 02, 2026

बुलंदशहर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठौर को मुख्यमंत्री वीरता पदक:CM योगी ने लोकभवन में किया सम्मानित, प्रदेश के 10 चुनिंदा पुलिसकर्मियों में शामिल...TV Newsकल तक

बुलंदशहर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठौर को मुख्यमंत्री वीरता पदक:CM योगी ने लोकभवन में किया सम्मानित, प्रदेश के 10 चुनिंदा पुलिसकर्मियों में शामिल

लखनऊ के लोकभवन में गुरुवार दोपहर 12 बजे आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर को मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया। धर्मेंद्र राठौर को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ साहसिक कार्रवाई के लिए यह सम्मान मिला है। प्रदेश के 10 पुलिसकर्मियों में शामिल इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर प्रदेश के उन 10 चुनिंदा पुलिसकर्मियों में शामिल हैं, जिन्हें असाधारण वीरता और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री वीरता पदक दिया गया। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें पदक प्रदान किया। धर्मेंद्र राठौर ने अपने कार्यकाल के दौरान कई कठिन और जोखिम भरे अभियानों में पुलिस टीम का नेतृत्व किया। मेरठ के जानसठ में दारोगा की हत्या के आरोपी इनामी बदमाश रविंद्र कालिया और अमित शेरू के खिलाफ हुई मुठभेड़ में उनकी अहम भूमिका रही।

Published on October 02, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0