नगर कोतवाल पर अभद्रता का आरोप, कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं से मारपीट और निशाना बनाने का आरोप, कोतवाल को हटाने की मांग...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 02, 2026

नगर कोतवाल पर अभद्रता का आरोप, कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं से मारपीट और निशाना बनाने का आरोप, कोतवाल को हटाने की मांग...TV Newsकल तक

नगर कोतवाल पर अभद्रता का आरोप, कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं से मारपीट और निशाना बनाने का आरोप, कोतवाल को हटाने की मांग

बुलंदशहर में चुनाव आयोग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर कोतवाल सुजीत उपाध्याय द्वारा कथित अभद्रता और मारपीट के विरोध में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार दोपहर 3 बजे जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कोतवाली पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि जिले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा कानून-व्यवस्था सुधारने के अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ पुलिस अधिकारियों के रवैये से महकमे की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 28 सितंबर को प्रदर्शन के बाद नगर कोतवाल सुजीत उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ जानबूझकर अभद्र व्यवहार और मारपीट की। उन्होंने कहा कि एएसपी प्रेमसुख दरिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, लेकिन नगर कोतवाल का रवैया तनाव बढ़ाने वाला था। कांग्रेस ने मांग की है कि नगर कोतवाल को शहर से हटाकर देहात में भेजा जाए और उन्हें पुलिस आचरण नियमावली व भीड़ प्रबंधन का पुनः प्रशिक्षण दिया जाए।

Published on October 02, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0