Meerut: दरिंदगी के बाद महिला की निर्मम हत्या,चार दिन बाद पहचान,खुलासे के करीब पुलिस...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 13, 2025

मेरठ में खंडहर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को चाैथे दिन महिला की शिनाख्त हुई है।
पुलिस ने एक रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला की हत्या का जल्द खुलासा कर देंगे। मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के छावनी क्षेत्र में गांधी बाग के पास खंडहर पड़े भवन में महिला की दरिंदगी के बाद हत्या की गई थी।
सोमवार को गांधी बाग चौराहे के पास खंडहर पड़े भवन में महिला का खून से लथपथ शव मिला था। आशंका थी कि महिला की हत्या से पहले दुष्कर्म की वारदात हुई है। महिला की पहचान न होने पर अलग-अलग चर्चा चल रही थी। महिला की सिर कूचकर हत्या की गई थी।
सिर के अलावा चेहरे पर भी चोट के निशान थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जिस सात साल के बच्चे की मां की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी, वह महिला जिंदा है और उसका बच्चा भी सुरक्षित है। 72 घंटे बीत जाने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया।
उसके बाद किसी नुकीली वस्तु से सिर और चेहरे पर प्रहार किए है। जिसमें बताया गया कि महिला के साथ दरिंदगी के बाद गला दबाकर हत्या हुई है। सूरजकुंड में लावारिस में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सदर बाजार थाने पर चौकी प्रभारी ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी देखने के लिए पुलिस की पांच टीम लगी हुई थी। फुटेज में एक महिला और रिक्शा चालक आते जाते दिखाई दिए है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान हो गई है। जिसके बाद आसपास के लोगों से महिला की पहचान हुई है।
पुलिस ने रिक्शा चालक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने देर रात तक रिक्शा चालक से पूछताछ की। जोकि हत्या करना कबूल कर लिया है। रिक्शा चालक के साथ कोई दूसरा व्यिक्त था या नहीं, इसकी पुलिस अभी जांच करने में जुटी है। पुलिस अभी हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटा रही हैं।
महिला के साथ दिखा संदिग्ध रिक्शा चालक...
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है। महिला खानाबदोश थी। जो सड़कों के डिवाइडर पर सो जाती थी। सीसीटीवी की फुटेज में घंटाघर पर एक रिक्शा चालक के साथ इस महिला को देखा गया है। पुलिस अब संदिग्ध रिक्शा चालक की तलाश में लगी है। उसके पकड़े जाने पर इस वारदात का खुलासा हो जाएगा।
Related Articles

अनूपशहर में किसान यूनियन ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:किसानों ने यूरिया और गन्ना मूल्य को लेकर उठाई आवाज,घटतौली पर भी जताई चिंता...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2025

कुर्ता-धोती में मैराथन दौड़ते हैं 'रनिंग ताऊ':60 साल की उम्र में 42 किमी मैराथन पूरी कर बनाया विश्व रिकॉर्ड...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2025

खुर्जा में ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी, VIDEO:सेरेमिक मिट्टी से भरा वाहन जलकर राखMसड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी आग...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 16, 2025