NH-34 पर पुलिस की सघन चेकिंग:नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई,ओवरलोड वाहनों की जांच...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 27, 2025
बुलंदशहर में 25 अगस्त को रात में नेशनल हाईवे 34 पर श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार हुई। इस घटना के बाद पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस ने हादसों को रोकने के लिए NH-34 पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। इस दौरान ओवरलोड ई-रिक्शा, ऑटो और ट्रैक्टरों की जांच की गई। खटारा और जर्जर वाहनों को रोककर चालकों को नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले वाहन चालकों को चेतावनी दी। यात्रियों को भी असुरक्षित वाहनों में सफर न करने की सलाह दी गई। नियम तोड़ने वाले वाहनों का चालान भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बैलगाड़ी, ई-रिक्शा और कमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य किया है। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। यह रात में होने वाले हादसों को रोकने में मदद करेगा। पुलिस का यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026