अरनिया में PWD का मार्ग टूटा:राहगीर परेशान,मरम्मत के बाद भी जलभराव और कीचड़...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 08, 2025
अरनिया क्षेत्र में श्री केवल सिंह स्मारक मार्ग की हालत खस्ता है। अरनिया बिजली घर चौराहे से सुरजावली को जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग मरम्मत के कुछ समय बाद ही टूट गया है और जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन आता है। स्थानीय लोगों ने सड़क की घटिया मरम्मत सामग्री पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार की 5 साल तक मरम्मत की जिम्मेदारी होती है, फिर भी यह सड़क इतनी जल्दी कैसे खराब हो गई। रमाशंकर शर्मा, वेद प्रकाश बघेल, राजकुमार सिद्धार्थ नाथ, अमित कुमार, राजीव शर्मा, अशोक शर्मा, नितेश भारद्वाज, जयवीर सिंह और अशोक राघव सहित कई स्थानीय निवासियों ने इस पर रोष व्यक्त किया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें इस सड़क की शिकायत मिल चुकी है और जल्द ही इसका सुधार कार्य कराया जाएगा। सड़क की हालत इतनी खराब है कि यह गड्ढों के जाल में बदल गई है। इन गांवों के लोग बाजार जाने और अन्य कार्यों के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं। यह मार्ग कई दर्जन गांवों को जोड़ता है। स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज सुरजावली और बीजेपी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी शिक्षा के लिए इसी मार्ग से विद्यालय जाते हैं।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026