बुलंदशहर में विधायक लक्ष्मी राज सिंह भ्रष्टाचार पर भड़के:SDM के पेशकार को सरेआम फटकारा, वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 01, 2026
बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक सिंह भ्रष्टाचार के एक मामले को लेकर सिकंदराबाद एसडीएम के पेशकार (अहलमद) को सरेआम फटकार लगाते हुए दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विधायक लक्ष्मी राज सिंह को क्षेत्र की जनता से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों में तहसील और एसडीएम कार्यालय में काम कराने के बदले भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का आरोप लगाया गया था। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर विधायक ने एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, पेशकार के रवैये और भ्रष्टाचार की पुष्टि करने वाली शिकायतों से विधायक सिंह आक्रोशित हो गए। वायरल वीडियो में विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने पेशकार को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "जनता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भ्रष्टाचार की शिकायत दोबारा मिली, तो परिणाम भुगतने होंगे।"
Related Articles
सपाईयों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया : गुलावठी में अखिलेश-यादव का जन्मदिन जनसेवा के साथ मनाया... TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 01, 2026
बुलंदशहर के अरनिया में घर के सामने खेल रहा था:करंट लगने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत,लोहे के खंभे में आया था करंट...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 01, 2026
ककरई में झमाझम बारिश:खेत-खलियान लबालब,किसानों को मिली राहत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 01, 2026