सिकंदराबाद थाने में मिशन शक्ति केंद्र का जीर्णोद्धार:बेसिक सुविधाओं में इजाफा, SSP ने महिला पुलिसकर्मियों को खाना परोसा...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 07, 2026

सिकंदराबाद थाने में मिशन शक्ति केंद्र का जीर्णोद्धार:बेसिक सुविधाओं में इजाफा, SSP ने महिला पुलिसकर्मियों को खाना परोसा

सिकंदराबाद पुलिस थाने में महिला सुरक्षा और सहायता को अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार रात करीब 8 बजे 'मिशन शक्ति केंद्र' का कायाकल्प कर जीर्णोद्धार किया गया। जीर्णोद्धार के बाद इस केंद्र को न केवल आकर्षक और सुंदर रूप दिया गया है, बल्कि यहां महिला फरियादियों और कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए कई बुनियादी व्यवस्थाओं का विस्तार भी किया गया है। नवनिर्मित मिशन शक्ति केंद्र में आने वाली पीड़ित महिलाओं और ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के लिए स्वच्छ पेयजल और आधुनिक वॉशरूम की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, शिकायतों के त्वरित व संवेदनशील निस्तारण के लिए केंद्र प्रभारी को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे पीड़िता की बेहतर ढंग से काउंसलिंग कर सकें और उन्हें शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की सटीक जानकारी प्रदान कर सकें। कार्यक्रम का सबसे मुख्य आकर्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह का महिला पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और आत्मीयता दर्शाने वाला कदम रहा। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत अन्य उच्च अधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से महिला पुलिसकर्मियों को भोजन परोसा, जिसने सभी का दिल जीत लिया। पुलिस विभाग की इस अनूठी और सराहनीय पहल से समाज में संवेदनशील, पारदर्शी और महिला हितैषी पुलिसिंग का एक मजबूत और सकारात्मक संदेश गया है।

Published on October 07, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0