बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की मौत:बुलंदशहर में किराना व्यापारी को कार ने मारी टक्कर, डिप्रेशन में गई थी बेटे की जान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 07, 2026
बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की मौत:बुलंदशहर में किराना व्यापारी को कार ने मारी टक्कर, डिप्रेशन में गई थी बेटे की जान
बुलंदशहर में बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे किराना व्यापारी की सड़क हादसे में जान चली गई। वो परिजनों के साथ पैदल घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे की मंगलवार को डिप्रेशन के चलते जान चली गई थी। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया था। जिसके बाद सुबह ही वो बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे थे। परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। हादसा बुधवार सुबर करीब 6 बजे जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बिलसुरी गांव का है। बिलसुरी गांव के रहने वाले अशोक चौधरी (75) गांव में ही किराने की दुकान चलाते थे। परिवार में पत्नी पुष्पा (65) और दो बेटियों के अलावा एक बेटा प्रशांत (40) था। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। बेटे प्रशांत की पत्नी दो साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद प्रशांत डिप्रेशन में चला गया था। सोमवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर सिकंदराबाद सीएचसी पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रशांत की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव मंगलवार को घर लाया गया। जहां गांव के पास ही श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया था।
Related Articles
सिकंदराबाद थाने में मिशन शक्ति केंद्र का जीर्णोद्धार:बेसिक सुविधाओं में इजाफा, SSP ने महिला पुलिसकर्मियों को खाना परोसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 07, 2026
बुलंदशहर:फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार शोभिनव सत्य का हुआ स्वागत।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 07, 2026
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा स्थित संविलियन विद्यालय में नशेड़ी टीचर ने किया स्कूल में हंगामा छात्रों से की मारपीट...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 07, 2026