निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 26, 2026

निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के खुर्जा में एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर 34 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। यह घटना खुर्जा नगर क्षेत्र की न्यू शिवपुरी कॉलोनी में शटरिंग का काम करते समय हुई। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव के साथ कोतवाली थाने में हंगामा किया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया। मृतक की पहचान हापुड़ के पिलखुवा निवासी चमन (34) पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है। वह खुर्जा में अपनी ससुराल में रहकर ठेकेदार राहुल के लिए शटरिंग का काम करता था। चमन के चचेरे भाई रॉबिन सिंह ने बताया कि घटना के दिन चमन की छुट्टी थी। हालांकि, ठेकेदार राहुल और मकान मालिक ने लेंटर डालने की जल्दी का हवाला देकर उसे काम पर बुलाया। परिजनों का आरोप है कि चमन को बिना किसी सुरक्षा उपकरण, बेल्ट या सेफ्टी नेट के तीसरी मंजिल पर छज्जे की शटरिंग लगाने के लिए भेजा गया था।

Published on June 26, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0