बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 26, 2026

बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक

बुलंदशहर की खुर्जा तहसील के देवराला गाँव में जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य में बाधा उत्पन्न हो गई है। गाँव के कुछ दबंगों द्वारा आम रास्ते (चकरोड़) पर अवैध कब्जा करने के कारण पिछले काफी समय से निर्माण कार्य रुका हुआ है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने तहसील से लेकर जिला स्तर तक कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, देवराला गाँव में रिंकू कुमार के मकान से उत्तम प्रधान के मकान तक जिला पंचायत द्वारा सीमेंटेड (सीसी) सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस स्वीकृत रास्ते की कुल लंबाई 145 मीटर और चौड़ाई 3 मीटर है। विभाग ने अब तक लगभग 105 मीटर सड़क का निर्माण पूरा कर लिया है, लेकिन शेष 40 मीटर रास्ते पर गाँव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे आगे का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। पीड़ित ग्रामीण शैली कुमार राघव उर्फ भोला राघव ने बताया कि अवैध कब्जे की शिकायत पहले खुर्जा तहसील दिवस में की गई थी। शिकायत के बाद विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) अरनियाँ ने मामले की जांच की थी। जांच रिपोर्ट में भी कब्जे की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से टीम गठित कर अवैध कब्जे को तुरंत हटाने का अनुरोध किया गया था।

Published on June 26, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0