अनूपशहर के गंगा घाटों पर हजारों ने लगाई डुबकी:जेठ की पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब:'हर-हर गंगे' से गुंजायमान हुआ तट...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 29, 2026

अनूपशहर में ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीर्थनगरी अनूपशहर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 'छोटी काशी' के नाम से प्रसिद्ध यहां के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से ही पैर रखने की जगह नहीं थी। कड़कड़ाती धूप और गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान पूरा घाट परिसर 'हर-हर गंगे' और 'जय मां गंगे' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला तड़के भोर से ही शुरू हो गया था, जो दोपहर तक अनवरत चलता रहा। बुलंदशहर और आसपास के जिलों के अलावा दूर-दराज से आए भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ गंगा स्नान किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रद्धालुओं ने स्नान के पश्चात घाट पर बैठे जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को दिल खोलकर अन्न, वस्त्र और नकदी का दान-पुण्य किया। इसके बाद गंगा किनारे स्थित प्राचीन मंदिरों में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
Related Articles
सिकंदराबाद बाजार में देर रात बिजली के तारों में आग:आपूर्ति बंद कर बड़ा हादसा टला,शॉर्ट सर्किट से धधके तार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 29, 2026
बुलंदशहर के सांखनी में मोहर्रम का मातम:कर्बला के शहीदों की याद में तबर्रुफ बांटा गया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 29, 2026
बुलंदशहर में शादी के 7 महीने बाद पत्नी की हत्या:पूरा परिवार घर छोड़कर फरार,मामूली झगड़े के बाद पति ने गला रेता...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 29, 2026