सिकंदराबाद तहसील में लोगों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल:विधायक ने रिश्वतखोरी की शिकायत पर अधिकारियों को फटकारा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 30, 2026
बुलंदशहर के सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र में भाजपा विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक ने फोन पर ही अधिकारियों को लोगों से रिश्वत लेने के आरोप में कड़ी चेतावनी दी।ककोड़ थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विधायक से शिकायत की। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद तहसील में उनके काम के लिए एसडीएम के पेशकार ने 4000 रुपए की रिश्वत ली थी, लेकिन उनका काम नहीं किया गया। शिकायतकर्ताओं ने विधायक से तत्काल कार्रवाई की मांग की।शिकायत सुनने के बाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने तुरंत सिकंदराबाद एसडीएम को फोन किया। उन्होंने पेशकार द्वारा ली गई रिश्वत की रकम तत्काल वापस करने का निर्देश दिया। वायरल वीडियो में विधायक यह कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं कि 4000 रुपए के बदले 8000 रुपए वापस किए जाएं और यदि किसी अधिकारी ने गलती की है तो उसका 'इंतजाम' कर दिया जाएगा।एक अन्य वायरल वीडियो में चोला थाना क्षेत्र के धर्मेंद्र सोलंकी सिकंदराबाद तहसील के एक अधिकारी से वीडियो कॉल पर 4000 रुपए देने की बात करते दिख रहे हैं। धर्मेंद्र सोलंकी ने बाद में बताया कि यह 4000 रुपए नगला केसरी निवासी प्रमोद राज द्वारा दिए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनसे भी पैसे लिए गए थे।इस मामले में सिकंदराबाद एसडीएम ने पीड़ितों को मंगलवार सुबह 10 बजे बुलाया है। विधायक द्वारा अधिकारियों को फटकार लगाने और रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच जारी है।
Related Articles
बुलंदशहर में समाधान न होने पर एक सप्ताह बाद अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी:भाकियू (अराजनीतिक) ने खुर्जा तहसील में सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 30, 2026

बुलंदशहर में घटना का वीडियो आया सामने:अतिक्रमण हटाते समय दुकानदार ने दरोगा का कॉलर पकड़ा,अभद्रता करता दिख रहा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 30, 2026
खुर्जा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया:9 बाइक और 6 मोबाइल बरामद,6 सदस्य गिरफ्तार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 30, 2026