हनुमान मंदिर तक यात्रा रोकी, पुलिस से धक्का-मुक्की; ट्रस्ट पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई : राम मंदिर में दान-चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

July 09, 2026

हनुमान मंदिर तक यात्रा रोकी, पुलिस से धक्का-मुक्की; ट्रस्ट पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई : राम मंदिर में दान-चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन...TV Newsकल तक

राम मंदिर में दान-चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:हनुमान मंदिर तक यात्रा रोकी, पुलिस से धक्का-मुक्की; ट्रस्ट पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई

अयोध्या श्रीराम मंदिर में कथित दान चोरी के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार दोपहर 3 बजे 'सरकार की सद्बुद्धि' के लिए यात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय से हनुमान मंदिर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन डीएवी कॉलेज के पास भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय से निकले थे। सीओ स्याना और सीओ खुर्जा के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स ने डीएवी कॉलेज के पास यात्रा को रोक दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई, जबकि कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

Published on July 09, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0