रघुनाथपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को परेशानी : ऊंचागांव स्कूल में जलभराव, पढ़ाई बाधित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 10, 2026
ऊंचागांव स्कूल में जलभराव, पढ़ाई बाधित:रघुनाथपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को परेशानी
विकासखंड ऊंचागांव क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगातार बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया है। बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश के बाद पानी विद्यालय के कमरों तक पहुंच गया, जिससे छात्रों और शिक्षकों को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में कई स्थानों पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। कमरों के बाहर और अंदर तक पानी पहुंचने के कारण शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यालय परिसर में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। यह समस्या हर साल बरसात के मौसम में उत्पन्न होती है। आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आकाश देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि इस समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग से विद्यालय परिसर में जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि भविष्य में विद्यार्थियों को इस परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल त्यागी ने जानकारी दी कि अधिक बरसात के कारण विद्यालयों में जलभराव हुआ है। उन्होंने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026