बुलंदशहर में कैंटर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, मौत:दो अन्य घायल, पहचान पत्र के आधार पर हुई मृतक की पहचान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 16, 2026
बुलंदशहर में कैंटर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, मौत:दो अन्य घायल, पहचान पत्र के आधार पर हुई मृतक की पहचान
बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में हाईवे-34 पर मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हुई है। जबकि अन्य दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर खुर्जा देहात थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा के मलबे से चालक के शव को बाहर निकाला। उसके पास मौजूद पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने हादसे में घायल कैंटर चालक समेत अन्य घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव वाजिदपुर के समीप एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कैंटर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा के मलबे से चालक के शव को बाहर निकाला। उसके पास मौजूद पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त प्रिंस (उम्र 18 वर्ष), पुत्र भगेंद्र, निवासी खुर्जा के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे में घायल कैंटर चालक समेत अन्य घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Related Articles
स्याना में पत्नी की हत्या का आरोपी पति फरार:परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल.........TV NEWES KAL TAK
By Repoter Kadeem Rajput ----- • July 16, 2026
स्याना में पत्नी की हत्या का आरोपी पति फरार:परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल.........TV NEWES KAL TAK
By Repoter Kadeem Rajput ----- • July 16, 2026
स्लग :- अवैध संबंध में पति की हत्या, आत्महत्या का दिया रूप पुलिस ने किया खुलासा...पत्नी और देवर गिरफ्तार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 15, 2026