औरंगाबाद में महिला छत से गिरी:गंभीर चोटें आने पर बुलंदशहर रेफर किया गया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 31, 2026
औरंगाबाद में महिला छत से गिरी:गंभीर चोटें आने पर बुलंदशहर रेफर किया गया
बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे में बुधवार को एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर किया गया है। यह घटना कस्बे के मोहल्ला गुलावठी में हुई। मोहल्ला गुलावठी निवासी अनुराधा (पत्नी रामकुमार) अपने घर की छत पर किसी काम से गई थीं। छत पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं। इस हादसे में अनुराधा का पैर टूट गया और उन्हें शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। अनुराधा के गिरने की जानकारी मिलते ही परिजन और पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लखावटी में भर्ती कराया। पीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया, लेकिन अनुराधा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर कर दिया। डॉक्टर हितेश ने बताया कि महिला के एक पैर में फ्रैक्चर और हाथ में गहरी चोट लगने के बाद प्राथमिक उपचार देकर बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026