गुलावठी पहुंची संत रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा:नगर पालिका अध्यक्ष ने स्टाफ संग, संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 03, 2026
गुलावठी पहुंची संत रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा:नगर पालिका अध्यक्ष ने स्टाफ संग, संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान
बुलंदशहर के गुलावठी में शुक्रवार सुबह 11 बजे संत रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह यात्रा उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से शुरू हुई थी। गुलावठी क्षेत्र में प्रवेश करते ही शहीद चौक और अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान संत रविदास महाराज के जयघोष लगाए गए। नगर पालिका कार्यालय के बाहर चेयरमैन शैलेश तेवतिया ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों से समाज को समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। तेवतिया ने आगे कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट रखने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कलश यात्रा में शामिल संतों और भक्तों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, हरिओम डागर, शरद गर्ग, धर्मेंद्र तेवतिया, अनुराग तोमर, प्रभात मुदगल, महेश वर्मा, बिट्टू चौधरी, आदेश चौहान, विशाल चौहान, हैप्पी वर्मा, अनिमेश अगस्तीन, कपिल तेवतिया, नरेश अहेरिया सहित नगर पालिका के अधिकांश कर्मियों ने भी पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026