अवैध संबंधों के शक में युवक की लाठी-डंडों सेपीटकर हत्या:बुलंदशहर में रात के अंधेरे में घर पहुंचने पर भड़के ग्रामीण, तनाव के बीच पुलिस तैनात...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 02, 2026
अवैध संबंधों के शक में युवक की लाठी-डंडों सेपीटकर हत्या:बुलंदशहर में रात के अंधेरे में घर पहुंचने पर भड़के ग्रामीण, तनाव के बीच पुलिस तैनात
बुलंदशहर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक युवक गांव की ही एक शादीशुदा महिला के साथ उसके घर में मौजूद था, जहां महिला के पति और उसके साथी ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित पति ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पुष्पेंद्र के रूप में हुई है, जो नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुष्पेंद्र रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र का गांव की ही रहने वाली शिवानी नाम की शादीशुदा महिला के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार तड़के करीब 5 बजे पुष्पेंद्र शिवानी से मिलने उसके घर पहुंचा था।
Related Articles
आयुर्वेद कॉलेज छात्रों को मिली राहत, शैक्षणिक वर्ष नहीं होगा:भाकियू (टिकैत) की पहल पर वैद्य यज्ञदत्त शर्मा कॉलेज में समस्या का समाधान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 12, 2026
औरंगाबाद में कांग्रेस की रैली, राज बब्बर ने भाजपा पर:प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी रहे मौजूद, महंगाई-बेरोजगारी पर उठाए सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 12, 2026
बुलंदशहर के सैदपुर रोड पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत:आमने-सामने की टक्कर में गाड़ियां क्षतिग्रस्त, मची अफरा-तफरी, कोई घायल नहीं...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 12, 2026