कान्हा के स्वागत में सजे बुलंदशहर के मंदिर:मंदिरों से लेकर बाजारों तक जन्माष्टमी की धूम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 02, 2026
कान्हा के स्वागत में सजे बुलंदशहर के मंदिर:मंदिरों से लेकर बाजारों तक जन्माष्टमी की धूम
बुलंदशहर में योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर के छोटे-बड़े सभी मंदिरों से लेकर घरों तक भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप 'लड्डू गोपाल' के स्वागत के लिए उत्साह देखा जा रहा है। जिले के प्रमुख कृष्ण मंदिरों को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है। मध्यरात्रि में कान्हा के जन्म और महाआरती के लिए विशेष मंच तैयार किए गए हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है, जिसके लिए सुरक्षा और सहूलियत के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। अंसारी रोड बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यहां बाल गोपाल और श्रीराधा रानी के लिए रेशमी, जरी और गोटेदार पोशाकें उपलब्ध हैं। इस वर्ष लकड़ी, पीतल और मखमली गद्देदार झूले श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
Related Articles
आयुर्वेद कॉलेज छात्रों को मिली राहत, शैक्षणिक वर्ष नहीं होगा:भाकियू (टिकैत) की पहल पर वैद्य यज्ञदत्त शर्मा कॉलेज में समस्या का समाधान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 12, 2026
औरंगाबाद में कांग्रेस की रैली, राज बब्बर ने भाजपा पर:प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी रहे मौजूद, महंगाई-बेरोजगारी पर उठाए सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 12, 2026
बुलंदशहर के सैदपुर रोड पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत:आमने-सामने की टक्कर में गाड़ियां क्षतिग्रस्त, मची अफरा-तफरी, कोई घायल नहीं...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 12, 2026