अखिलेश बोले-हमारे लिए ही हैलीपेड क्यों खराब हो जाता है:प्रशासन जबरन नाटक करके बुलंदशहर कार्यक्रम रद्द करने का बहाना ढूंढ रहा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 11, 2026
अखिलेश बोले-हमारे लिए ही हैलीपेड क्यों खराब हो जाता है:प्रशासन जबरन नाटक करके बुलंदशहर कार्यक्रम रद्द करने का बहाना ढूंढ रहा
बुलंदशहर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दौरे के पहले हेलीपैड को लेकर घमासान मचा है। अखिलेश यादव ने 'एक्स' पोस्ट में प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा- प्रशासन जबरन नाटक करके बुलंदशहर कार्यक्रम रद्द करने का बहाना ढूंढा रहा है। हेलीपैड के आसपास दूर-दूर तक जलभराव नहीं दिख रहा लेकिन हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिल रही। जनता पूछ रही है कि हैलीपैड और मौसम केवल विपक्ष के लिए ही क्यों ख़राब होता है? दरअसल, 12 सितंबर को बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए प्रशासन ने शहर में अनुमति न देकर दूर-दराज के एक गांव में कार्यक्रम करने को कहा। इसलिए हमें सम्मेलन रद्द करने का फैसला किया। अब 11 सितंबर को अखिलेश यादव का शहर में प्रेस कांफ्रेंस और कार्यकर्ता संवाद है लेकिन अब हेलीपैड का बहाना बनाया जा रहा है। उधर, एसडीएम सदर अंगद यादव ने बताया कि अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर के लिए कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमालपुर में निजी जमीन पर हेलीपैड बनाने की अनुमति दी गई है। सपा पुलिस लाइन के सरकारी हेलीपैड पर ही हेलीकॉप्टर उतारने पर अड़ी है।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026