पुलिस पर सीमा लांघकर अवैध उगाही का आरोप:वायरल वीडियो से उठे सवाल, एसपी देहात ने दिए जांच के आदेश...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2026
पुलिस पर सीमा लांघकर अवैध उगाही का आरोप:वायरल वीडियो से उठे सवाल, एसपी देहात ने दिए जांच के आदेश
बुलंदशहर के अरनिया थाना पुलिस पर अपनी सीमा लांघकर अवैध उगाही करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि पुलिसकर्मी अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर गाड़ियों की चेकिंग करते हैं और अवैध वसूली करते हैं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि अरनिया थाना पुलिस पहासू थाना क्षेत्र में जाकर गाड़ियों को रोकती है और चालकों से पैसे वसूलती है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी पहासू इलाके में चालकों से बहस करते और उन पर धौंस जमाते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो चालक पैसे नहीं देते, पुलिस उन्हें थाने ले जाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। यह भी आरोप है कि हाल ही में पुलिसकर्मियों ने एक युवक को जबरन थाने ले जाकर बंद कर दिया था। उसे 50 हजार रुपये वसूलने के बाद ही छोड़ा गया। हैरानी की बात यह है कि पहासू थाना पुलिस अपने ही क्षेत्र में अरनिया पुलिस की इस कार्रवाई से अनजान बनी हुई है। क्षेत्रीय जनता में अरनिया पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर गुस्सा है। वायरल वीडियो और ग्रामीणों के बयानों ने पुलिस की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग अब उच्च अधिकारियों से वायरल वीडियो पर ध्यान देने और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया है कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
औरंगाबाद में 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' नारे लगे:युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, विहिप ने सख्त कार्रवाई की मांग की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 17, 2026
बुलंदशहर में पोते ने दादी और बुआ को पीटा:आईफोन और 3 लाख रुपये के लिए बेरहमी से पीटा, वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 17, 2026
ठगी के पैसों के लिए विधवा को सड़क पर घसीटा:छेड़खानी और मारपीट का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार; जांच के निर्देश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 17, 2026