बुलंदशहर में रेत से भरे ट्रक के नीचे दबा मासूम:एक घंटे बाद निकला, जिला अस्पताल रेफर; गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 19, 2026

बुलंदशहर में रेत से भरे ट्रक के नीचे दबा मासूम:एक घंटे बाद निकला, जिला अस्पताल रेफर; गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में रेत से भरे ट्रक के नीचे दबा मासूम:एक घंटे बाद निकला, जिला अस्पताल रेफर; गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र में शनिवा सुबह करीब 8 सड़क हादसा हो गया। आरसीसी सड़क निर्माण के लिए रेत लेकर आ रहा ट्रक पलट गया। हादसे में 10 साल का बच्चा मलबे में दब गया। गुस्साए परिजनों ने मौके पर पथराव कर दिया। नाराज भीड़ सड़क पर उतर आई और विरोध जताते हुए ईंटें फेंकने लगी, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब आधे घंटे की समझाइश के बाद पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेत में दबे मासूम को एक घंटे की मशक्कत से निकाला। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Published on September 19, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0