बुलंदशहर में रेप के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:गोली लगने से घायल हुआ, दो गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 08, 2026
बुलंदशहर में रेप के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:गोली लगने से घायल हुआ, दो गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद
बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार रात करीब 3 बजे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके एक अन्य साथी को भी मौके से धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे खुर्जा देहात पुलिस धरपा मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 6 अक्टूबर को क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की घटना का वांछित आरोपी नहर पटरी के पास देखा गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेरने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।
Related Articles
बुलंदशहर में दो युवकों पर युवती से दुष्कर्म का आरोप:एक गिरफ्तार, दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 08, 2026
रामलीला मंच पर अश्लील डांस:धार्मिक मंच पर बार-बालाओं जैसा डांस, लोगों का गुस्सा फूटा, पुलिस ने लिया संज्ञान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 08, 2026
बुलंदशहर : थाना खुर्जा देहात पुलिस ने ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 04 ठग किए गिरफ्तार।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 08, 2026