रामलीला मंच पर अश्लील डांस:धार्मिक मंच पर बार-बालाओं जैसा डांस, लोगों का गुस्सा फूटा, पुलिस ने लिया संज्ञान...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 08, 2026

रामलीला मंच पर अश्लील डांस:धार्मिक मंच पर बार-बालाओं जैसा डांस, लोगों का गुस्सा फूटा, पुलिस ने लिया संज्ञान

बुलंदशहर के बुगरासी कस्बे में रामलीला मंचन शुरू होने से पहले मंच पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रामलीला के लिए तैयार मंच पर लड़कियां फूहड़ गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। धार्मिक आयोजन के मंच पर इस तरह का कार्यक्रम होने से स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि रामलीला का मंच भगवान श्रीराम की गाथा और सनातन संस्कृति से जुड़ा है। ऐसे मंच का अश्लील मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने रामलीला कमेटी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।

Published on October 08, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0