बुलंदशहर में पूर्व विधायक के गुर्गों ने धमकाया:कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर लगाए बदसलूकी के आरोप...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 14, 2026

बुलंदशहर में पूर्व विधायक के गुर्गों ने धमकाया:कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर लगाए बदसलूकी के आरोप

बुलंदशहर में पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के बीच विवाद का एक नया मामला सामने आया है। अर्चना पांडा ने गुड्डू पंडित के करीबियों पर उनके आवास पर पहुंचकर बदसलूकी करने और मकान तुरंत खाली करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेत्री ने घटना का वीडियो अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर साझा किया है, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कांग्रेस नेत्री की ओर से साझा किए गए वीडियो में कुछ युवक उनके आवास पर दिखाई दे रहे हैं। अर्चना पांडा का आरोप है कि ये युवक पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के करीबी हैं। उन्होंने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मकान खाली नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। अर्चना पांडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव और बाहुबल के जरिए उन्हें और उनके परिवार को डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस वजह से उनका परिवार भयभीत है।

Published on October 14, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0